Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

डि क्रैपियो ने ट्रंप की अलोचना की

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)| अक्सर जलवायु परिवर्तन के संबंध में चिंता जाहिर करने वाले ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनाडरे डी कैप्रियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पेरिस समझौते से अलग होने के फैसले की आलोचना की है। वेबसाइट ‘वैनिटीफेयर डॉट कॉम’ के मुताबिक, डिकैप्रियो ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की आलोचना की।

डिकैप्रियो ने फेसबुक पर लिखा, आज, पेरिस समझौते से अमेरिका के अलग होने के ट्रंप के गलत फैसले से हमारे ग्रह पर भविष्य में जीवन बने रहना खतरे में पड़ गया है।

अभिनेता के अनुसार, इस ग्रह पर हमारा भविष्य पहले से कही अब ज्यादा खतरे में है। जलवायु मुद्दों पर जो अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लोग मजबूत नेतृत्व की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह फैसला बेहद निराशाजनक है।

उन्होंने कहा, अब हमें पहले से कही ज्यादा जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने और जो नेता वैज्ञानिक तथ्यों व अनुभवजन्य सच पर विश्वास नहीं करते उन्हें चुनौती देने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ होना चाहिए। यह हम सब के लिए खड़े होने, संगठित होने, वापस लड़ाई करने और जमीनी स्तर पर राजनीतिक कार्रवाई में अपनी ऊर्जा को लगाने का समय है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending