Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ट्विटर पर आलिया के 50 लाख प्रशंसक

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट,ट्विटर, करण जौहर,स्टूडेंट ऑफ द इयर,सोशल मीडिया,ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा

Loading

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 50 लाख हो गई है। आलिया इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से पदार्पण करने वाली आलिया ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया, “अहा!!! 50 लाख प्रशंसक..। आप सभी का शुक्रिया आपने मुझे खुश कर दिया। इसी बात पर आज शाम छह बचे चैट करते हैं??? बहुत दिनों बाद।”

22 वर्षीय आलिया सोशल मीडिया पर अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी के बारे में चटपटी खबरें शेयर कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। आलिया भट्ट फिलहाल शकुन बत्रा की फिल्म ‘कपूर एंड संस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी नजर आएंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending