Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

वीडियो

ट्रंप के लिए खतरा बना पेड़

Published

on

Loading

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति को एक पेड़ से खतरा है। यह सुनकर कोई भी चौंक जाएगा, लेकिन बात बिल्कुल सच है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए व्हाइट हाउस में लगा एक पेड़ खतरा बन गया है। खास बात है कि मैगलोनिया प्रजाति का यह पेड़ मामूली नहीं है। यह दो सौ साल पुराना है और इसे 1829 में अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्यू जैक्सन ने अपनी पत्नी की याद में लगाया था।

इसपेड़ को अब ट्रंप की सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है। और यह खतरा महसूस हुआ है ट्रंप की पत्नी मेलानिया को। तभी तो उन्होंने पति को बचाने के लिए व्हाइट हाउस स्टाफ को इस पेड़ को काटने को कहा है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशाम ने बताया कि लगभग एक हफ्ते पहले मिसेज ट्रंप ने इस पेड़ के एक बड़े हिस्से को काट फेंकने की मंजूरी दे दी है। यह पेड़ इस लिहाज से ऐतिहासिक है क्योंकि इसने व्हाइट हाउस में करीब 39 राष्ट्रपतियों को काम करते देखा है। इसने दो विश्व युद्ध भी देखे हैं। अमेरिका में 20 डॉलर के नोट पर इसी पेड़ की फोटो को छापा गया था।

पेड़ को हटाने के पीछे वजह यह है कि यह ठीक उसी जगह मौजूद है जहां से राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उड़ान भरता है। पेड़ के कारण न केवल ट्रंप बल्कि व्हाइट हाउस आने वाले अन्य वीवीआईपी लोगों की सिक्योरिटी को खतरा रहता है।

लाइफ स्टाइल

होम्योपैथी से जुड़े हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां, देखें वीडियो

Published

on

Loading

Continue Reading

Trending