Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झूठ बोल रहे लालू-नीतीश, आरक्षण में बदलाव नहीं चाहती भाजपा : शाह

Published

on

Loading

बेगूसराय (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां बुधवार को कहा कि भाजपा आरक्षण की पक्षधर थी और आज भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण में कोई बदलाव नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद आज सामाजिक न्याय और बिहार के विकास की बात करते हैं परंतु सच्चाई यह है कि वे परिवारवाद तक सिमट कर रह गए हैं।

बिहार के बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग आरक्षण के मामले में झूठ बोलकर चुनाव को विकास के मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का माहौल स्पष्ट है कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बात तो अलग, अकेले भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

भाजपा के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव छोड़कर जनता के पास जाने की अपील की और कहा कि यह समय बिहार में भाजपा का झंडा लहराने का है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि जब मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) विदेश जाते थे तब कोई पूछता नहीं था परंतु आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए हजारों लोग आते हैं। विदेशों में आज भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान ‘चारा चोर’ लालू से होता था और आज उसी के साथ मिलकर नीतीश बिहार में सुशासन लाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बिहार का विकास हो सकता है। शाह ने कहा, “भाजपा किसी नेता के आधार पर नहीं, किसी चुनावी लहर के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आधार पर चुनाव जीतती है। कार्यकर्ता लड़ाई के मैदान में जाएं और दुश्मन को परास्त कर बिहार में भाजपा का झंडा लहरा दें।”

उन्होंने कहा, “बिहार को जंगलराज से मुक्ति के लिए भाजपा ने आह्वान किया था, तब नीतीश कुमार भी साथ आए थे। भाजपा ने जंगलराज से मुक्ति के लिए बड़ा दिल रखते हुए नीतीश को सत्ता दे दी।” उन्होंने कहा कि उस दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान होता था, लेकिन मान-सम्मान से ज्यादा बिहार की चिंता थी लेकिन आज नीतीश कुमार सत्ता सुख के लिए उसी लालू प्रसाद के साथ हो लिए। शाह ने कहा, “नीतीश ने अपने स्वभाव के अनुसार भाजपा की पीठ में खंजर घोंपा है। अपमान सहकर भी हमने राज्य को जंगलराज से दूर रखा।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending