Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झारखंड सड़क हादसे में मरने वाले कावड़ियों की संख्या 14 हुई

Published

on

Loading

रांची- जमशेदपुर में कावरियों के जथ्थे की सड़क हादसे में मौतें हुई हैं। शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में  14 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर से हुई है।  जिसमें कई भक्त घायल हुए है।  जिनका एमजीएम में इलाज़ चल रहा है। घटना आज सुबह ही घटी है। बस में सिवान जिले के आदर बाजार के कांवरिये सवार थे। ये लोग बाबा धाम में जलभिषेक करने के बाद पुरी मेंकी पूजा के लिए गए थे। बस दुर्घटना के बाद जमशेदपुर और रांची की ओर लंबा जाम लग गया है। यह भी सुनने में आया है कि  10 से 12 किलोमीटर तक जाम लग गया है।140815490651photo5

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और साथ ही घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था करने का आदेश दे दिए है। इस घटना पर पूर्व  मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शोक व्यक्त किया व्यक्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, वैन में 15 लोग सवार थे पीड़ित पुरी से लौट रहे थे और बिहार के सीवान जिले जा रहे थे।

नेशनल

छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में हुई मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। गोली लगन से कई अन्य घायल हो गए हैं। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। उन्होंने कहा की मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही सही स्थिति का जानकारी लग पाएगी। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं।

Continue Reading

Trending