Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

झारखंड : नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर में आग लगाई

Published

on

Loading

रांची, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड के गिरीडीह जिले में बुधवार को नक्सलियों ने एक मोबाइल टॉवर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें आग लगा दी। जबकि सुरक्षा बलों ने पश्चिम सिंहभूम जिले से पांच देसी बम बरामद किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। नक्सलियों ने मिर्जाडीह गांव में एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर को नष्ट कर दिया और उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने झारखंड और बिहार में 24 घंटे बंद की घोषणा कर रखी है।

पांच आईईडी पश्चिम सिंहभूम में एक जंगल से जब्त किए गए। प्रत्येक विस्फोटक का वजन 10 किलोग्राम है।

इस बीच लोगों को बुधवार को असुविधा का सामना करना पड़ा, क्योंकि राज्य की राजधानी रांची से झारखंड के अन्य जिलों तक बस सेवा बंद रही। खूंटी, लातेहार, सिमडेगा और अन्य जिलों में दुकानें बंद रहीं। कोयले की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

सुरक्षा बलों ने लातेहार जिले के बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि विद्रोहियों ने मंगलवार रात बिहार में जमालपुर-किऊल खंड में स्थित मसूदन रेलवे स्टेशन पर हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अधिकारियों का अपहरण कर लिया गया।

Continue Reading

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending