Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झाबुआ विस्फोट : अब भी मिल रहे मानव अंग

Published

on

Loading

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भीषण विस्फोट हुए तीन दिन गुजर गए, इस हादसे में चीथड़े उड़े लोगों के अंग अब भी मिल रहे हैं। इस हादसे के लिए जिम्मेदार राजेंद्र कासवा फरार है, उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है।

12 सितंबर की सुबह पेटलावद के न्यू बस स्टैंड के करीब स्थित सेठिया होटल में गैस सिलेंडर फटा था और उसी वक्त होटल के करीब स्थित राजेंद्र कासवा के गोदाम में खनन कार्य के लिए रखे विस्फोटकों में भी विस्फोट हो गया, जिसमें 88 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घायलों का इंदौर, रतलाम, धार व दाहोद के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और शव उछलकर कई मीटर दूर तक बिखर गए। इन्हीं में से कई लोगों के अंग आसपास के मकानों की छतों पर मिलने का क्रम जारी है। पुलिस अधीक्षक जी.जी. पांडे ने मंगलवार को कई मानव अंगों के मिलने की पुष्टि की और बताया कि घटनास्थल के आसपास के मकानों के ऊपरी हिस्से की तलाशी ली जा रही है, ताकि मानव अंगों को एकत्र किया जा सके।

इस हादसे के मुख्य आरोपी कासवा की तलाशी के लिए चलाए जा रहे अभियान का जिक्र करते हुए पांडे ने बताया कि अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, कासवा फरार है। उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो कासवा को लेकर पुलिस के सामने दो बातें आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विस्फोट के वक्त मौके पर वह भी मौजूद था, हो सकता है उसे भी भारी नुकसान पहुंचा हो, वहीं कुछ लोग घटना के बाद उसके सपरिवार फरार होने की पुष्टि कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसे एक प्रभावशाली नेता शहर के बाहर छोड़कर आया है।

प्रदेश सरकार ने राजेंद्र कासवा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है और जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। कासवा की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है, मगर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार दो दिन पेटलावद का दौरा कर मृतकों के परिजनों से मिले, उन्हें ढाढस बंधाया और आरोपी के जल्द पकड़े जाने का भरोसा दिलाया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending