Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जोशी का विवादास्पद बयान- योग करने से कम हो जाएंगी रेप की घटनाएं

Published

on

joshi-statement-about-rape-victim

Loading

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी का योग पर विवादास्पद बयान सामने आया है। जोशी ने कहा है कि अगर हर शख्स योग को अपने जीवन में शामिल कर ले तो रेप की घटनाएं कम हो जाएंगी। उन्होंने मुसलमानों को दिन में पांच बार योग करने वाला और पैगंबर मोहम्मद को सबसे बड़ा योगी भी बताया।

योग से जुड़े एक कार्यक्रम में भाजपा नेता जोशी ने कहा कि हर आम आदमी की जिंदगी में अगर योग हो तो भले ही रेप की घटनाएं न रुकें लेकिन कम जरूर हो जाएंगी। योग महिला और पुरुषों में नई सोच पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने यह शरीर में हमें बड़े काम करने के लिए दिया है। जब लोग योग को अपनाएंगे तो उनका ध्यान इस तथ्य की ओर जाएगा।

जोशी ने कहा, हमारे मुस्लिम भाई दिन में पांच बार योग करते हैं। नमाज की जो मुद्रा होती है, उसमें दो-तीन योग की भी मुद्राएं होती हैं इसलिए मैं मोहम्मद साहब को महान योगी मानता हूं। बगैर योग के वह ईश्वर से संपर्क नहीं साध पाते।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending