Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जोली के ‘अनब्रोकन’ पर जापान में प्रतिबंध!

Published

on

Loading

जापान के लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका के माध्यम से अभिनेत्री-निर्देशक एंजेलिना जोली की आने वाली फिल्म ‘अनब्रोकन’ पर जापान के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म में जापानी सैनिकों को कैदियों के साथ बुरा बर्ताव करते हुए दिखाया गया है, जो अनुचित है।

फिल्म एक अमेरिकी ओलंपियन लुईस जैंपेरिनी की कहानी के बारे में हैं, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जिसने जापानी सेना द्वारा बंधक बनाए जाने से पहले एक विमान दुर्घटना के बाद प्रशांत महासागर में 47 दिन गुजारे थे और जापान में दो सालों तक एक श्रमिक के रूप में काम भी किया था।

वेबसाइट ‘कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार, जापान में कुछ लोगों को फिल्म में दिखाए गए जापानी सैनिकों की छवि पर आपत्ति है, जिसके लिए उन्होंने ‘चेंज डॉट ओआरजी’ नाम से एक ऑनलाइन याचिका तैयार की है और जापान में ‘अनब्रोकन’ के वितरण पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है।

इस ऑनलाइन याचिका को अब तक 8,000 लोगों का समर्थन भी मिल चुका है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending