Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जी-20 : आर्थिक विकास, कर चोरी पर मुख्य जोर

Published

on

Loading

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जोए हॉकी ने शनिवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, आधारभूत संरचनाओं में निजी निवेश प्रोत्साहित करना और कर चोरी करने वाली बहुर्राष्ट्रीय कंपनियों की धरपकड़ जी-20 का मुख्य एजेंडा होगा। उन्होंने जी-20 के वित्त मंत्रियों की विशेष बैठक में यह बयान दिया।

हॉकी ने कहा कि जी-20 अर्थव्यवस्था और वित्तीय मसलों पर चर्चा के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे को आकार देने के उद्देश्य से शुरू हुआ है और तीन शीर्ष प्राथमिकताएं एजेंडे में हैं।

उन्होंने कहा, “हमने दो प्रतिशत ( अगले पांच साल के लिए) का महात्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और हम इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मजबूती से काम करेंगे और इसके लिए एक सकारात्मक योजना भी मौजूद है।”

आधारभूत संरचना के संबंध में हॉकी ने कहा कि जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों ने निजी क्षेत्रों के साथ साझेदारी करते हुए अगले कुछ दशकों में विश्वभर में आधारभूत संरचनाओं की आवश्यकता वाले देशों को धन मुहैया कराने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, “आधारभूत संरचना से जुड़ी योजना को कई बहुर्राष्ट्रीय संगठनों, विशेषकर विश्व बैंक से व्यापक समर्थन मिला है।”

हॉकी ने कहा कि एक अन्य एजेंडा बहुर्राष्ट्रीय कंपनियों को कर चोरी से रोकना है।

उन्होंने कहा, “ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनोमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) ने इस संबंध में बेहतरीन काम किया है। हम अभी सिर्फ आधे रास्ते तक पहुंचे हैं और हमें उम्मीद है कि तुर्की के नेतृत्व की समाप्ति से पहले हम इसे पूरा कर लेंगे।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending