Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जीवन बदलने वाला शो है ’24’ : अनिल

Published

on

Loading

मुंबई| टेलीविजन शो ’24’ से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को लगता है कि यह शो इससे जुड़े रहने वाले सभी लोगों के लिए जीवन को बदल देने वाला अनुभव है। टीवी शो ’24’ के दूसरे संस्करण की पहली झलकी मंगलवार को यहां एक समारोह में जारी की गई।

अनिल से जब पूछा गया कि इस शो में काम करने के बाद क्या अपराध की दुनिया के प्रति उनकी सोच में बदलाव आया है, तो उन्होंने कहा, यह एक ऐसा शो है, जिसने इसके पहले संस्करण से जुड़े रहने वाले लोगों के जीवन को कहीं न कहीं बदला है। अनिल ने कहा निश्चित तौर पर इस शो के लिए हमें कई लोगों से मिलना पड़ता है। पिछली बार हमने मुंबई पुलिस प्रमुख राकेश मारिया से मदद ली थी।

शो के पहले संस्करण में मंदिरा बेदी, टिस्का चोपड़ा, नील भोपालम के साथ अनुपम खेर और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में थे। वहीं दूसरे संस्करण के मुख्य किरदारों बारे में अनिल ने कोई खुलासा नहीं किया। अभिनेता का दावा है कि शो का दूसरा संस्करण कई मायनों में इसके पहले संस्करण से उम्दा है। शो के पहले संस्करण का निर्देशन अभिनय देव ने किया था और वह दूसरे संस्करण का भी निर्देशन करेंगे। शो अगले साल से प्रसारित होगा।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending