Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान के मॉल में तैनात दिशा बताने वाला रोबोट

Published

on

जापान

Loading

जापान

न्यूयॉर्क| कल्पना कीजिए कि आपको एक मानव रोबोट बधाई देने के साथ ही आपके सवालों का जवाब दे और दिशा भी बताए। टोक्यो के एक शापिंग माल में चिहिरा जंको नामक एक रोबोट ऐसा ही कर रहा है। वह पर्यटकों का स्वागत करता है और उनसे मिलता है। चिहिरा का विकास इलेक्ट्रिॉनिक कंपनी तोशिबा ने कई जापानी विश्वविद्यालयों के सहयोग से किया है। यह टोक्यो खाड़ी पर ओडिबा एक्वा सिटी के काउंटर के पीछे खड़ा रहता है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, एक नीले रंग की शर्ट, सफेद जैकेट और पिनस्ट्रीप स्कर्ट पहने वह स्थानीय स्थलों और दुकानों की जापानी, चीनी और अंग्रेजी भाषा में निर्देश देता है।

चिहिरा आपसे बात कर सकता है और इस तरह के सवालों के जवाब दे सकता है जैसे “आप कहां से हैं”, उसके रोबोटिक हाथ लोगों को रास्ता दिखाते हैं। आधे रास्ते के लिए उसकी पलक झपक कर इशारा करता है।

यह रोबोट जापान में एंड्रायड के विकास को दिखाता है। वहां हेन-ना होटल में एक युमेको नामक स्वागत करने वाला, नागासाकी में बुटीक चलाने वाला रोबोट और देश के लोकप्रिय टीवी चैनल पर आ चुका रोबोट मटसुकोलोइड है। चिहिरा और चार अन्य एंड्रायड उत्पादन में करीब 93,000 डॉलर की लागत आई है। कंपनी ने कहा है कि उसकी योजना साल 2017 में 1,000 से ज्यादा एंड्रायड विकसित करने की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending