Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में 100 साल की उम्र वालों की संख्या 67 हजार

Published

on

Loading

टोक्यो, 15 सितम्बर (आईएएनएस)| जापान में 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या बढ़कर 67,782 हो गई है। इस आंकड़े में पिछले साल की तुलना में 2,000 की वृद्धि दर्ज हुई है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इनमें महिलाओं की संख्या 88 प्रतिशत है।

यह आंकड़े ऐज्ड डे मौके पर जारी किए गए थे जो हर सितंबर के तीसरे सोमवार को जापान में मनाया जाता है।

जापान में 1971 के बाद से सौ वर्ष की आयु वाले लोगों की संख्या में प्रति वर्ष वृद्धि दर्ज की जा रही है और मंत्रालय को देश के उन्नत चिकित्सा विज्ञान और अधिक से अधिक स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सुविधाओं के कारण इस रुझान के बरकरार रहने की उम्मीद है।

अगस्त 1900 में पैदा हुई किकाई द्वीप की नबी ताजीमा 117 वर्ष की आयु के साथ जापान की सबसे उम्रदराज महिला हैं।

जुलाई 1905 में दक्षिण होकाइदो के अशोनो में जन्मे मासाजो नोनाका 112 वर्ष की उम्र के साथ जापान के सबसे उम्रदराज पुरुष हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending