Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में तूफान लैन की दस्तक, सैकड़ों उड़ानें रद्द

Published

on

Loading

टोक्यो, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| जापान में सोमवार को तूफान लैन ने दस्तक दी। इसके प्रभाव से चलीं तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण बड़ी संख्या में उड़ान सेवाएं रद्द करनी पड़ी और राजमार्गो को बंद कर दिया गया। समाचार एजेंसी एफे ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि तूफान लैन 2017 में आया 21वां तूफान है। इसने स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के लगभग तीन बजे जापान के पूर्वी प्रांत शिजुओका में दस्तक दी। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं।

देश के दो बड़े एयरलाइंस – जापान एयरलाइंस (जेएएल) और ऑल निप्पन एयरवेज (एएनए) ने सोमवार को लगभग 170 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया। इससे लगभग 43,000 यात्री प्रभावित हुए।

टोक्यो को देश के पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाली हाईस्पीड रेल सेवा टोकाइडो शिंकान्सेन लाइन भी बाधित रही और होंशू में राजमार्ग के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया।

तूफान लैन की वजह से रविवार को भारी बारिश हुई। यह बारिश मुख्य रूप से देश के पश्चिमी हिस्से में हुई। इस दौरान फुकुओका और यामागुची प्रांतों में दो लोगों की मौत हो गई।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के मुताबिक, भूस्खलन से एक घर ढहने के बाद वाकायामा में एक शख्स लापता है और 89 लोग घायल हैं।

होंशू द्वीप पर कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के आदेश दिए गए हैं और आसपास के 200 कस्बों के लोगों को नगरपालिका के आश्रयस्थलों में शरण लेने की सलाह दी गई है।

जेएमए के मुताबिक, तूफान लैन अगले कुछ घंटों में होकाइडो के पूर्वी छोर को प्रभावित कर सकता है जबकि तूफान के आगे बढ़ने के साथ-साथ यह कमजोर भी पड़ता चला जाएगा।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय

Published

on

Loading

कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।

इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’

Continue Reading

Trending