Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

जापान के खिलाफ 36 साल बाद गोल करना ऐतिहासिक : कोच बिबियानो

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय अंडर-16 फुटबाल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नाडीस ने कहा कि जापान के खिलाफ 36 साल बाद गोल करना उनकी टीम के लिए ऐतिहासिक है। अम्मान के किंग अब्दुल्ला-2 स्टेडियम में शुक्रवार को भारत ने डब्ल्यूएएफएफ अंडर-16 चैंपियनशिप के मैच में जापान के खिलाफ एक गोल किया। हालांकि, भारत को मैच में 1-2 से हार झेलनी पड़ी। जापान के खिलाफ आखिरी बार तीन सितम्बर 1981 को कुआलालंपुर में हुए मेडेर्का ट्रॉफी में शब्बीर अली और मनोरंजन भट्टाचार्य ने गोल किया था।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने बिबियानो के हवाले से बताया, गोल काफी समय बाद हुआ मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। वह गोल हम सभी के लिए विशेष था और एक कोच के रूप में इससे आपको संतुष्टि मिलती है।

बिबियानो ने कहा, हम शुरू से ही आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे और बढ़त बनाने के बाद बेंच पर सभी उत्साहित हो गए। वह हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण था।

उन्होंने यह भी माना कि इस प्रदर्शन के बाद प्रशंसकों को भरोसा होगा कि भारत का भविष्य सही हाथों में है।

बिबियानो ने कहा, जापान के खिलाफ हमारे बेहतरीन प्रदर्शन के कारण केवल टीम ही नहीं बल्कि प्रशंसकों में भी यह भरोसा पैदा होगा कि हम खेल सकते हैं।

भारत का अगला मुकाबला रविवार को ईरान से होगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending