Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापानी बंधक की मां ने की बेटे को छोड़ने की अपील

Published

on

Loading

टोक्यो| आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे में मौजूद जापानी बंधक केंजी गोतो की मां जुंको इशिदो ने सोमवार को आईएस से अपने बेटे को छोड़ने की अपील की है। आईएस की 72 घंटे की समय सीमा से कुछ घंटों पहले इशिदो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोतो आईएस का शत्रु नहीं है और न ही जापान इस्लामिक देशों का शत्रु है, बल्कि जापान तो इस्लामिक देशों के साथ मित्रतापूर्ण संबंध रखता है।

उन्होंने कहा कि गोतो दो सप्ताह पहले ही पिता बने हैं और उन्हें इस बारे में पता तक नहीं है।

गोतो की मां ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बेटा मध्य पूर्व में अपने परिचित हरुना युकावा की मदद के लिए था, जिसे आईएस ने ही अगवा कर लिया है। वह भी जापानी नागरिक है।

इशिदो ने जापान की सरकार से भी अपने बेटे को बचाने के लिए कोशिशें करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संघर्षरत क्षेत्र से गोतो की सभी रपटें निष्पक्ष थीं।

गौरतलब है कि आईएस के आतंकवादियों ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए दोनों बंधकों को छोड़ने के लिए जापान से 20 करोड़ डॉलर की फिरौती मांगी थी, जबकि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार को ही क्षेत्र में आईएस से लड़ने के लिए इतनी ही राशि आवंटित की थी।

जापान सरकार अपने दोनों नागरिकों को आईएस के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम कर रहा है।

जापान सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को कहा कि गोतो और युकावा की सरक्षा के बारे में अब तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि जापान सरकार आतंकवाद के सामने घुटने नहीं टेकेगी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending