Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

फोटो गैलरी

जानिए कौन हैं देश का नाम रोशन करने वालीं मानुषी छिल्लर

Published

on

Loading

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने विश्व के विभिन्न देशों की सुंदरियों को मात देते हुए मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहना। मानुषी को यह ताज चीन में पहनाया गया। मानुषी से पहले पहले रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और युक्ता मुखी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

बहादुरगढ़ के बामनोली गांव की रहने वालीं मानुषी खानपुर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट हैं। हालांकि दो दशक पहले उनका परिवार दिल्ली आ गया था। मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने की सूचना के बाद गांव में खुशी की लहर है।

उनके पिता मित्रबसु छिल्लर भी एक डॉक्टर हैं। पिता की तरह मानुषी भी डॉक्टर बनना चाहती थीं। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वह अभी सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं।

मानुषी ने इसी साल 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता था। इस प्रतियोगिता में जम्मू एवं कश्मीर की सना दुआ पहली रनर-अप व बिहार की प्रियंका कुमारी तीसरी रनर-अप घोषित की गई थीं।

मानुषी को जब मिस इंडिया का खिताब मिला था तब उनके चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया था कि मानुषी की रुचि डांस, म्यूजिक और मॉडलिंग में थी। जब एमबीबीएस में दाखिला हुआ तो परिवार उसकी अन्य गतिविधियों का विरोध करने लगा, क्योंकि मेडिकल की पढ़ाई कठिन थी। इस पर मानुषी ने वादा किया तो उसकी अन्य गतिविधियों से पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मानुषी से जब यह सवाल पूछा गया कि उनके अनुसार किस पेशे में सर्वाधिक वेतन मिलना चाहिये तो उनका जवाब था कि एक मां को सबसे अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए। यह सबसे अहम काम है। जाहिर है इसमें पैसा नहीं दिया जा सकता लेकिन सम्मान भरपूर मिलना चाहिये।

फोटो गैलरी

ब्लैक ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने दिखाया जलवा, कातिल अदाओं पर फैंस फ़िदा

Published

on

Bhumi Pednekar

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुंबई के एक अवॉर्ड शो में ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं। एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां आर कानों में गोल्डन इयर रिंग्स पहनकर भूमि बला की खूबसूरत लग रही थीं।

all photo credit Bhumi Pednekar instagram

उन्होंने बेबी पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी और इस हाई स्लिट ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। भूमि पेडनेकर का यह अंदाज देखकर हर मंत्र मुग्ध दंग रह गया।

भूमि के लुक पर फिदा हुए फैंस

भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बहुत आराम से अपनी विनिंग स्पीच के साथ खड़ी हूं। भूमि का यह किलर लुक फैंस को तो अच्छा लगा ही, साथ ही रिया कपूर, ताहिरा कश्यप, पत्रलेखा समेत तमाम सेलेब्रिटीज ने भी लुक की बहुत तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)


भूमि ने किए हैं कई डिफरेंट रोल

एक्ट्रेस ने अपने अभी तक के करियर में हर तरह के किरदार किए हैं। आयुष्मान खुराना के साथ जहां वो फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में काम कर चुकी हैं तो उन्होंने फिल्म ‘बाला’ में भी एक डार्क लड़की का रोल प्ले किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

Bhumi Pednekar in black dress, Bhumi Pednekar bold pics, Bhumi Pednekar bold look,

Continue Reading

Trending