अन्तर्राष्ट्रीय
जाधव को कानून के मुताबिक सजा दी गई : पाकिस्तान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि देश में जासूसी और विध्वंसकारी गतिविधियों के आरोप में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को कानून के अनुसार दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई। उनके पास सर्वोच्च न्यायालय में अपील के लिए 40 दिन का समय है।
पाकिस्तान की विदेश नीति मामलों के प्रमुख सरताज अजीज ने भारत को इस मुद्दे पर ‘शब्दाडंबरपूर्ण बयानों’ को लेकर चेताया भी।
उन्होंने कहा, “उसे कानून के अनुसार सजा दी गई। वह पाकिस्तान में विध्वंसकारी गतिविधियों में संलिप्त था और उसके पास दो पासपोर्ट थे, जिसका जवाब भारत नहीं दे रहा।”
अजीज ने भारत के इस दावे की भी निंदा की कि जाधव एक पूर्व नौसैनिक हैं और उन्हें ईरान से ‘अगवा’ किया गया। इसकी बजाय अजीज ने दावा किया कि जाधव भारतीय नौसेना के सेवारत अधिकारी हैं।
उन्होंने कहा, “इस तरह की बयानबाजी शब्दाडंबरपूर्ण है कि उसे ईरान से गिरफ्तार किया गया। उसे सर्वोच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करने का अधिकार है। साथ ही पाकिस्तान की सेना और राष्ट्रपति के पास भी 40 दिनों के भीतर दया दाचिका देने का अधिकार है।
अजीज ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर भारतीय बयानों से कूटनीतिक तनाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, “हमें एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत ने इस मुद्दे पर सख्त तेवर अपनाते हुए कहा है कि यदि पाकिस्तान जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर अमल करता है तो यह सुनियोजित हत्या होगी।
अन्तर्राष्ट्रीय
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।
हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल24 hours ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल23 hours ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल23 hours ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
नेशनल20 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
प्रादेशिक3 days ago
राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल