Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अन्ना के 30 पत्रों का मोदी ने नहीं दिया जवाब, अब पीएम को मिलेगा करारा जवाब

Published

on

Loading

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी को अपने ‘प्रधानमंत्री पद का अहंकार’ है और यही कारण है कि नरेंद्र मोदी उनके पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

महाराष्ट्र के सांगली की अटपादी तहसील में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। अन्ना हजारे ने कहा कि वे पिछले तीन वर्षों में पीएम मोदी को 30 से ज्यादा पत्र लिख चुके हैं पर उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।

बता दें कि जनसभा में वयोवृद्ध गांधीवादी और समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी पर पद का अहंकार होने का आरोप लगाया और कहा कि यही वजह है कि उन्होंने 30 में से एक भी पत्र का जवाब नहीं दिया।

अन्ना हजारे ने पहले कहा था कि वह 23 मार्च से आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत करेंगे। ऐसे में वर्तमान में केंद्र सरकार ‘भारतीय जनता पार्टी’ की अनदेखी से क्षुब्ध अन्ना ने अभूतपूर्व आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, इस बार ऐसा बड़ा आंदोलन होगा जो पहले कभी नहीं हुआ और यह सरकार के लिए चेतावनी भी होगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending