Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार को यहां से रवाना हुआ। इसमें करीब 3,000 श्रद्धालु हैं, जो दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित हिमालय की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। जम्मू जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “भगवती नगर यात्रा निवास से 2,887 अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।”

करीब दो माह तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु समुद्र तल से लगभग 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए लंबी चढ़ाई करते हैं। इस बार यह यात्रा 29 अगस्त को समाप्त होगी, जब श्रावण की पूर्णिमा और रक्षा बंधन दोनों है।

अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को हुई, जब उत्तरी कश्मीर के बालटाल और दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में बनाए गए दो आधार शिविरों से 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए।

जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गुरुवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए और देश की समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने पारंपरिक ‘प्रथम पूजा’ के जरिये इस वार्षिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।

उत्तर प्रदेश

अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले बुधवार को लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का भी दिन होगा। भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। वो अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की सरकार बनेगी। बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी।

बसपा द्वारा इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वे अपना वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

अखिलेश ने कहा कि दस साल दिल्ली की और सात साल यूपी की सरकार में उनकी हर बात झूठी निकली और उनकी बूथ कमेटियां, लूट कमेटी की तरह काम करने लग गई है। आने वाले समय में देश के 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी।
अखिलेश यादव ने कहा, बुलंदेलखंद के लोग भाजपा को खंड खंड कर देंगे। वहां पर भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जो नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हुई। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग के लोग इन्हें सुन-सुनकर थक गए हैं इसलिए परिवर्तन होना तय है।

सपा नेता ने कहा कि आज लोकतंत्र को ख़तरा है. ये लोकतंत्र के पीछे तो पड़े ही हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़े हैं। जो वैक्सीन हमारे शरीर में चली गई बताइए उसे ये कैसे वापस लेंगे। हर संस्था को इन्होंने खत्म कर दिया है इसलिए देश की जनता लोकतंत्र को भी बचाएगी और बीजेपी को भी हराएगी। बहुजन समाज के लोग जो संविधान को बचाना चाहते हैं वो इंडिया गठबंधन की मदद करें जिसमें देश को मजबूत किया जा सके।

Continue Reading

Trending