Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू पहुंचे पर्रिकर, एलओसी पर सुरक्षा का जायजा लेंगे

Published

on

manohar-parrikar-jammu-kashmir-visit

Loading

जम्मू। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर शनिवार को जम्मू पहुंचे, जहां वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों से इस पर बातचीत करेंगे।

रक्षा मंत्री को लेकर एक विशेष विमान शनिवार सुबह जम्मू हवाईअड्डे पर उतरा। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. हुड्डा के साथ पर्रिकर 16वीं कॉर्प्स के नगरोटा मुख्यालय गए। सुरक्षा सूत्रों ने जम्मू में बताया कि पर्रिकर ने एलओसी पर मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली और जम्मू क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सेना के अभियान के बारे में भी पूछा। 16वीं कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल के. एच. सिंह ने रक्षा मंत्री को कॉर्प्स के नगरोटा मुख्यालय में हालात से अवगत कराया।

सुरक्षा सूत्र के मुताबिक, “पर्रिकर शनिवार को पुंछ जिले के भीमबेर गली सेक्टर में एलओसी पर महत्वपूर्ण चौकियों के दौरे पर हैं।” जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के समापन से पहले पर्रिकर शनिवार शाम माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। पर्रिकर ने शुक्रवार को लद्दाख क्षेत्र में सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया और देश के सर्वाधिक संवेदनशील सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों और अधिकारियों को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को श्रीनगर में जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा एवं मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ राज्य में सुरक्षा के हालात पर चर्चा की थी। पर्रिकर ने श्रीनगर में सेना की 15वीं कॉर्प्स के मुख्यालय बादामी बाग का भी दौरा किया और 15वीं कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा के नेतृत्व में फील्ड कमांडर दल के साथ कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending