Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में रेस्क्यू किए गए पांच सैनिक शहीद

Published

on

Loading

5 Armyman Saheedश्रीनगर। गत सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के निकट हुए एक हिमस्खलन में फंसने के बाद बर्फ से निकाले गए सेना के पांच जवानों की मौत हो गई। यह जानकारी रक्षा अधिकारियों ने सोमवार को दी। गत 28 जनवरी को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पैदल मार्ग पर हिमस्खलन के दौरान सेना के पांच जवान बर्फ में दब गए थे।

बाद में दिन भर की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाल लिया गया था और लगातार खराब मौसम के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल के लिए उन्हें सोमवार को श्रीनगर लाया जा रहा था।

एक बयान में कहा गया है, “दुर्भाग्यवश सभी वीर जवानों की मौत हो गई है।”कोहरे और लगातार बर्फबारी के कारण माचिल या गुरेज सेक्टर में शनिवार और रविवार को हेलीकॉप्टर कोई उड़ान नहीं भर सका।

गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन में मारे गए 14 जवानों के शव भी खराब मौसम के कारण पहले नहीं निकाले जा सके थे। इन जवानों के शव भी सोमवार को वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से श्रीनगर लाए गए।

विगत कुछ दिनों में नियंत्रण रेखा पर दो हिमस्खलनों से सेना की एक चौकी और एक गश्ती दल के प्रभावित होने के बाद ये जवान मारे गए थे। अन्य हिमस्खलनों में गत बुधवार रात गुरेज सेक्टर में सेना की एक चौकी बर्फ में दफन हो गई थी और एक गश्ती दल भी चपेट में आ गया था। इस घटना में सेना के 21 जवान बर्फ में दब गए, जिनमें सात जवानों को बचा लिया गया था।

इससे पहले गांदरबल जिले में एक हिमस्खलन में सेना का एक मेजर शहीद हो गया था। कश्मीर में इस सप्ताह भारी बर्फबारी हुई है और अधिकारियों ने हिमस्खलनों के भारी खतरे की चेतावनी दी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending