Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 3 हुई

Published

on

Loading

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गोलीबारी की जगह पर तीसरे आतकंवादी का शव मंगलवार को बरामद किया गया।

सेना और आतंकवादियों के बीच बहमनू गांव में सोमवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई थी। राज्य और पुलिस बल बाद में इस अभियान में शामिल हो गए, जो पूरे दिन जारी रहा।

गोलीबारी के दौरान सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए, जबकि चार जवान घायल हो गए।

आतंकवाद-रोधी अभियान में जवानों पर पथराव कर बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों में से दो नागरिक भी गोली लगने से घायल हो गए।

क्षेत्र में गोलीबारी बंद होने के बाद तीसरे आतंकवादी का शव मंगलवार को बरामद हो गया।

पुलिस ने हालांकि कहा है कि मारे गए आतंकवादी की पुख्ता शिनाख्त होने की प्रकिया अभी जारी है।

सुरक्षाबलों से जुड़े सूत्र ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में किफायत खांदे और जहांगीर हिजबुल मुजाहिद्दीन के जाकिर मूसा समूह से संबंद्ध थे।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending