Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जन अधिकार पार्टी की पहली सूची जारी

Published

on

Loading

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने यहां मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के प्रमुख, सांसद पप्पू यादव ने इस मौके पर कहा कि जनता की पहली पसंद बिहार में छह दलों का तीसरा मोर्चा बन चुका है। बिहार के लोग अब परिवर्तन चाह रहे हैं।

इस मौके पर सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के सचेतक व निवर्तमान विधायक दाउद अली ने अपने कई समर्थकों के साथ जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को तीसरे मोर्चे में आने का न्योता देते हुए कहा, “हमलोग उनके नेतृत्व में काम करने को तैयार हैं। लालू प्रसाद और व नीतीश कुमार द्वारा अपमानित लोग तीसरे मोर्चे को मजबूत करने के लिए जन अधिकार पार्टी में शामिल हो रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि जन अधिकार पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समरस समाज पार्टी, समाजवादी जनता दल और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मिलकर तीसरे मोर्चा का गठन किया है। यह मोर्चा सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जन अधिकार पार्टी को 64 सीटें दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में घर से मिले मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, कैश और गहने गायब

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद आज डबल मर्डर से दहल गया। यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कालोनी के एक घर से मां-बेटे की लाशें मिली हैं, जो बेड पर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। वहीं जांच में पता चला कि घर में रखने गहने और कैश गायब हैं। यशोदा के पति हरि नारायण की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा बिजेंदर दिव्यांग था।

घटना मकान की दूसरी मंजिल पर हुई है। बाकी परिवार तीसरी मंजिल पर सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण, परिवार के साथ रहती थीं।

यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंद्र का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंद्र का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला।

दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिवार का आरोप है कि हत्यारे घर में घुसे और यशोदा और बिजेंद्र की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending