Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जदयू नेता का बारगर्ल संग डांस वाला वीडियो वायरल

Published

on

Loading

गया। बिहार विधनसभा चुनाव को लेकर जहां प्रचार अभियान अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन के एक प्रत्याशी के बारबाला के साथ ठुमके लगाने वाला वीडियो वायरल हो गया है। एक मिनट से ज्यादा समय के इस वीडियो में प्रत्याशी ने नृत्य कर रही लड़की पर नोट भी लुटाए हैं।

गया जिले के टेकारी विधानसभा क्षेत्र के जनता दल (युनाइटेड) प्रत्याशी अभय कुशवाहा वीडियो में एक बारबाला के साथ नृत्य करते हुए गिर भी पड़े हैं। वीडियो में कुशवाहा कभी बारबाला के साथ बाहों में बाहें डालकर डांस करते दिख रहे हैं तो कभी रुपये उड़ाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को लेकर पार्टी की ओर से अबतक कोई सफाई नहीं दी गई है। यह वीडियो कब का है, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है, परंतु वीडियो के वायरल होने के बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों द्वारा यह वीडियो सोशल साइटों पर भी पोस्ट किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन में जद (यू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending