Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जंग के मैदान में दुश्‍मनों से लोहा लेंगी महिला सैनिक

Published

on

सेना प्रमुख, महिला सैनिक, मिलिट्री पुलिस, भारतीय सेना

Loading

नई दिल्ली। लड़ाई के मोर्चे पर पुरुषों के साथ महिला सैनिक भी अब बंदूकों से दुश्‍मनों का मुकाबला करती नजर आएंगी। भारतीय सेना लड़ाई के मोर्चे पर महिला जवानों की तैनाती की अनुमति देने की तैयारी में जोर शोर से जुटी है।

सेना प्रमुख, महिला सैनिक, मिलिट्री पुलिस, भारतीय सेना

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि लड़ाई की भूमिका में महिला जवानों की तैनाती की अनुमति देनी की प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में महिला जवानों को पहले मिलिट्री पुलिस में भर्ती किया जाएगा।

सेना प्रमुख ने कहा कि मैं महिलाओं को जवान के रूप में देखना चाहता हूं। मैं इसे जल्द शुरू करने जा रहा हूं। लेकिन सबसे पहले हम महिला जवानों को मिलिट्री पुलिस में भर्ती करेंगे।

बता दें कि भारतीय सेना में पुरुष प्रधान है और दुनिया के कुछ ही देश ऐसे हैं जो लड़ाई के मोर्चों पर महिला जवानों को तैनात करते हैं। भारतीय सेना में महिला जवानों की तैनाती चिकित्सा, कानून, शिक्षा, सिग्नल और इंजीनियरिंग इकाई में होती है। अब तक महिला जवानों को लड़ाई के मोर्चे से दूर रखा जाता रहा है।

सेना प्रमुख ने कहा कि वह महिलाओं को जवान के रूप में भर्ती करने के लिए तैयार हैं और इस मामले को सरकार के साथ उठाया जा रहा है। उन्होंने पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम पहले ही प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।’

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending