Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

छोटे कपड़े पर भद्दी टिप्पणियों को तापसी का करारा जवाब

Published

on

Loading

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)| महिला सशक्तिकरण की समर्थक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों का मजाक बनाने वाले उपयोगकर्ताओं को आड़े हाथ लिया। तापसी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काले और सफेद रंग की स्ट्रेपलेस परिधान पहने नजर आ रही थीं। इसमें उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कभी-कभी सबसे अच्छे क्षण अछूते रह जाते हैं, असंपादित और अप्रयुक्त। कच्ची तस्वीर।

तस्वीर को सराहा नहीं गया और उन्होंने उन पर टिप्पणियां शुरू कर दी। हालांकि, तापसी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया।

एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं या उन्हें शरीर दिखाना पसंद है।

इस पर तापसी ने लिखा, आप जैसे संस्कृति की रक्षा करने के लिए रक्षक नहीं मिल रहे सर जी। पहचानने के लिए ऐसा करना पड़ा, वरना आप जैसे हीरे कहां आसानी से मिलते हैं।

यह यहीं खत्म नहीं हुआ। एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा कि तापसी की तस्वीर भारतीय संस्कृति के लिए सही नहीं है।

इसके बाद, ‘जुड़वा 2’ में उनके सह-कलाकार वरुण धवन ने तापसी द्वारा की गई टिप्पणियों की प्रशंसा की।

वरुण ने ट्वीट किया, शानदार तापसी।

Continue Reading

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending