Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने किया आत्मदाह

Published

on

Loading

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिंवार कस्बे में शनिवार को थाने से कुछ मीटर की दूरी पर सत्ताधारी दल से जुड़े दबंगों की गुंडई से कक्षा बारहवीं की एक छात्रा ने केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। छात्रा सुबह के समय कोचिंग के लिए जा रही थी, बीच रास्ते में दबंगों ने उसे न सिर्फ छेड़छाड़ कर अपमानित किया, बल्कि विरोध करने पर जमकर पीटा भी था।

घटना की सूचना पाते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों ने इलाकाई पुलिस पर दबंगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बिंवार कस्बे के भस्मानंद इंटरकालेज की कक्षा बारहवीं की छात्रा शनिवार सुबह कोचिंग के लिए जा रही थी, बिंवार के ही भूरा यादव व जितेंद्र यादव ने बीच रास्ते उसे दबोच लिया। वे उसके साथ सामूहिक रूप से छेड़खानी करने लगे। छात्रा के चिल्लाने पर दबंगों ने उसे जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गई। वह रोती- बिलखती घर आई और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी।

पिता जैसे ही शिकायत करने बिंवार थाने गया, पीड़ित छात्रा ने घर में ही केरोसिन छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग से वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे मौदहा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां छात्रा ने सीओ और अन्य अधिकारियों के सामने बयान दिया। हालत बिगड़ने पर उसे हमीरपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमीरपुर में छात्रा का उपचार शुरू किया गया, मगर चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। छात्रा की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में हायतौबा मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

अस्पताल में मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को काफी दिनों से भूरा यादव व जितेंद्र यादव राह चलते छेड़छाड़ करते थे। इसकी शिकायत भी इलाकाई पुलिस से लेकर अन्य अधिकारियों से की गई थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हो गए। मृत छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपियों में भूरा यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के यहां रहता रहा है। वह उनके साथ बंदूक लेकर चलता था। सत्ताधारी दल के प्रभावशाली नेता का गुर्गा होने के कारण इलाकाई पुलिस भी उस पर हाथ नहीं डालती थी।

इससे पहले जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस सिलसिले में तीन दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोपियों ने खुलेआम घर जाकर पीड़ित लड़की को धमकाया था। धमकी मिलने से दहशत में आकर लड़की ने आत्मदाह कर लिया था।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending