Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार: लड़की से छेड़छाड़ करते 7 लड़कों ने बनाया वीड‍ियो, दो गि‍रफ्तार

Published

on

Loading

बिहार में दिनदहाड़े लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ और वीडियो वायरल करने के मामले का ताजा उदाहरण सहरसा जिले में सामने आया है। यहां स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में सदर थानाध्यक्ष के बयान पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

दरअसल, वीडियो में कुछ मनचले दिनदहाड़े लड़की को छेड़ रहे हैं। लड़की के साथ उस वक्त छेड़खानी होती है जब वो साइकिल से वापस कहीं लौट रही होती है। इस दौरान लगभग आधा दर्जन की संख्या में मनचले छेड़खानी करते हैं और लड़की का दुपट्टा तक खींच लेते हैं। जब वह भागने का प्रयास करती है तो उसे खदेड़कर जमीन पर पटक देते है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें पवन यादव, ब्रजेश यादव, पंकज कुमार यादव, चंदन कुमार समेत सात को लोगों को आरोपित किया गया। इनमें से दो अज्ञात हैं। इस मामले में मारपीट, छेडख़ानी, आइटी एक्ट की धारा के अलावा पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। नामजद सिमराहा निवासी पंकज कुमार यादव एवं चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना की वजह से एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सवाल उठ रहा है कि कैसे मनचलों में पुलिस का कोई डर नहीं है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बिहार में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘नीतीश राज में बिहार फिर शर्मसार, सहरसा में स्कूल जाती लड़की का यौन उत्पीड़न। नीतीश जी कब अंत होगा ऐसी घटनाओं का?’

 

 

 

 

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending