Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ : नक्सली सीमा पर बना रहे प्रशिक्षण शिविर

Published

on

Loading

रायपुर। छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ यूं तो नक्सलियों के लिए ‘सुरक्षित क्षेत्र’ है, लेकिन वहां भी कभी-कभार सुरक्षाबलों की दखल पड़ ही जाती है, इसलिए नक्सली नेता ने नए सदस्यों को गुरिल्ला वार का प्रशिक्षण देने के लिए एक क्षेत्र को चुनाव किया है।

हाल ही में झारखंड पुलिस की गिरफ्त में आए एक नक्सली रोहित ने बताया कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता अरविंद के नेतृत्व में नक्सलियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा की सीमा स्थित गुमला के पास की एक पहाड़ी का चयन किया गया है। पहाड़ी काफी ऊंची होने के कारण सुरक्षित तो है ही, वहां पानी का भी अच्छा स्रोत है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी स्वीकार किया है कि झारखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी पोलित ब्यूरो के सदस्य अरविंद को दी गई थी।

नक्सली रोहित ने बताया कि पोलित ब्यूरो के सदस्य अरविंद की सुरक्षा के लिए 200 हथियारबंद नक्सली रहते हैं। अरविंद जब शिविर से बाहर निकलता है तो उसकी सुरक्षा में 100 मीटर की दूरी पर नक्सली तैनात रहते हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि हाल ही में अरविंद को गोली भी लगी थी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending