Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छग : जैन तीर्थ के ट्रस्टी दंपति की हत्या में दत्तक पुत्र गिरफ्तार

Published

on

Loading

रायपुर, 1 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रसिद्ध नगपुरा जैन तीर्थ के ट्रस्टी और उनकी पत्नी की सोमवार सुबह हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनके दत्तक पुत्र (गोद लिए बेटे) को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि ट्रस्टी रावलमल जैन और उनकी पत्नी सुरजी देवी की हत्या सोमवार सुबह लगभग 6 बजे गोली मारकर की गई। घटनास्थल से पुलिस को रिवाल्वर, मैग्जिन और कारतूस मिले हैं। कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनके गोद लिए बेटे संदीप जैन को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने कहा कि इस घटना की सूचना जब मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को मिली, तो उन्होंने जैन दंपति की अंत्येष्टि में शामिल होने की इच्छा जताई। शाम को नगपुरा में हुई अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंेने मामले की जांच जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए संदीप जैन से पूछताछ की जा रही है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending