Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छग : अटल चौक पर गांधी की मूर्ति लगाने की कोशिश, 26 गिरफ्तार

Published

on

Loading

धमतरी (छत्तीसगढ़), 2 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। नगर पंचायत भखारा के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित अटल चौक पर गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने पहुंचे पूर्व विधायक लेखराम साहू सहित 26 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पहले से स्थापित है। कुरुद के एसडीओपी ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की गिरफ्तारी को लेकर भखारा में रोष है। बापू की प्रतिमा भखारा थाने में रखी गई है।

एसडीओपी ने कहा कि भखारा नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेसियों ने जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना की कोशिश की, उसे अटल चौक के नाम से जाना जाता है। इस चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति भी पहले से बनी हुई है।

नगर पंचायत सीएमओ के मुताबिक, इस स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए 9 लाख रुपये की स्वीकृति भी शासन से मिली है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता करीबन तीन क्विंटल वजनी प्रतिमा तैयार कर लाए थे। महात्मागांधी की मूर्ति स्थापना गोपनीय तौर से होने की भनक पुलिस और प्रशासन तक पहुंची। तब पुलिस की बड़ी टीम ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कांग्रेसियों को रोका। कांग्रेसियों के उग्र प्रदर्शन से अशांति जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, तपन चंद्राकर, नरेंद्र सोनवानी, अविनाश सिंह गौर, राजू साहू, बलीराम कोसरिया, बीरबल मानिकपुरी, तुलेश्वर साहू, कुरुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, अनिरुद्ध साहू, ओंकार राव, हरिराम निषाद, दयाराम साहू, किशुन निर्मलकर, काशीराम भोसले, दिनेश मंडल, अशोक साहू, राकेश, सुनील साहू, संतोषी निषाद, यशोदा साहू, पुष्पा कोरे, यशोदा साहू, जयनारायण बागमार को धारा 151, 427, 186 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि प्रशासन महात्मा गांधी की मूर्ति को स्थापित करने के लिए जानबूझ कर रोड़ा अटका रही है। राष्ट्रपिता किसी पार्टी के नहीं हैं, इसलिए रोक लगाना उचित नहीं है।

एसडीओपी ठाकुर ने कहा कि 26 लोग एक राय होकर जबरिया मूर्ति स्थापना कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

Continue Reading

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending