Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चोटी काटने के शक में वृद्ध महिला को बताया चुड़ैल, पीट-पीटकर की हत्या

Published

on

Loading

लखनऊ। हरियाणा और झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश में चोटी काटने को लेकर फैले अंधविश्वास ने बुधवार को आगरा में एक बलि ले ली। एक वृद्ध महिला को चुडैल बताकर मार डाला गया। लोग उसे चोटी काटने वाली चुड़ैल बता रहे थे। इस मामले में एक ही परिवार के दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि यूपी में इन दिनों महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं। आगरा के डौकी के गांव मुटनई में 65 वर्षीय मान देवी बुधवार तडक़े शौच के लिए घर से गई थीं। लौटते वक्त वह रास्ता भटककर बघेल बस्ती में चली गईं। मानदेवी के बेटे गुलाब सिंह ने बताया कि वहां निहाल सिंह के बेटे मनीष और सोनू ने उन्हें चुड़ैल बताकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला को बस्ती में फेंक गए।

मृतक के परिवार की सदस्य 70 वर्षीय मुन्नी ने बताया, “पुलिस की मदद से घायल हालत में मान देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। चोटी काटने का आरोप बिल्कुल गलत है।”

परिजनों ने मनीष व सोनू के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ फतेहाबाद का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपी पक्ष का कहना है कि महिला उनके घर बाल काटने आई थी। निहाल सिंह की पत्नी प्रकाश देवी के रात में ही बाल कटे थे। उन्होंने मान देवी पर बाल काटने का आरोप लगाया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending