Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चेन्नई : महिला ने बेटे की हत्या कर आत्महत्या की

Published

on

Loading

चेन्नई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| यहां एक नाई की पत्नी ने डेंगू पीड़ित अपने छह माह के बेटे को कुंए में फेंक दिया और उसके बाद स्वयं भी उसी कुंए में कूद गई। दरअसल, एक अस्पताल ने महिला के बच्चे के इलाज के लिए रोजाना 5,000 रुपये का खर्च बताया था, जिसे वह वहन नहीं कर सकती थी। पुलिस ने कहा कि यह घटना नामक्कल में सोमवार रात घटी।

पी.अंबुकोदी (32) अपने पति के साथ सोमवार को बच्चे के इलाज के लिए सलेम में एक निजी अस्पताल गए थे। अस्पताल ने उन्हें बताया कि बच्चे के इलाज पर रोजाना 5,000 रुपये खर्च आएगा।

पुलिस ने बताया कि महिला ने महसूस किया कि वह इलाज का यह खर्च वहन करने में असमर्थ है, लिहाजा उसने अवसाद में आकर सोमवार रात अपने बेटे की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।

दमकल विभाग ने मंगलवार को दोनों के शव कुंए से निकाले।

तमिलनाडु में इस वर्ष डेंगू से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending