Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चेक गणराज्य अपने सैनिकों को हंगरी भेजेगा

Published

on

Loading

प्राग| चेक गणराज्य की सरकार ने सोमवार को दो माह के लिए शेंगेन सीमा की निगरानी में सहायता करने के लिए 25 सैनिकों और इंजीनियरिग उपकरणों को हंगरी भेजने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी देश के रक्षा मंत्री मार्टिन स्ट्रोप्निकी ने दी। चेक गणराज्य की सरकार ने लक्जमबर्ग में प्रवासी संकट पर यूरोपीय संघ के आंतरिक मंत्रालयों की गुरुवार की बैठक के लिए आतंरिक मामलों के मंत्री मिलान चोवानेक के एक शासनादेश को भी मंजूरी दे दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आतंरिक मामलों के मंत्री चोवानेक भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वह यूरोपीय संघ में शरणार्थियों का स्थायी पुनर्वितरण तंत्र बनाने का विरोध जारी रखेंगे।

रक्षा मंत्री मार्टिन स्ट्रोप्निकी ने कहा कि चेक गणराज्य के सैनिक 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक हंगरी में तैनात रहेंगे।

रक्षा मंत्रालय सीमा पर बाड़ के खंभे तैयार करने के लिए माल ढोने के लिए ऑपरेटर सहित पांच ट्रक और 10 फील्ड किचन भेजेगा। प्रत्येक फील्ड किचन 60 लोगों के लिए खाना बना सकता है। पूरी लागत चेक गणराज्य का रक्षा मंत्रालय उठाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मदद का पहला चरण है और इसे आगे बढ़ाने की संभावना है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending