Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी, द.चीन सागर से दूर रहने को कहा

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण चीन सागर की सीमाओं में दखल नहीं देने के लिए सोमवार को अमेरिका को चेतावनी दी। वांग का यह बयान दक्षिण चीन सागर की विवादित सीमा रेखा में चीन द्वारा निर्मित कृत्रिम द्वीपों के नजदीक मंगलवार तड़के अमेरिकी नौसेना जहाज द्वारा गश्त लगाने के बाद आया है।

वांग ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि यह सच है तो हम अमेरिका को सलाह देंगे कि वह इस संदर्भ में कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे।” उन्होंने अमेरिका से अविवेकपूर्ण तरीके से काम नहीं करने और मुसीबत मोल नहीं लेने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि चीन दक्षिण और पूर्वी चीन सागरों के अधिकतर हिस्से पर अपना दावा करता है। दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देश दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली द्वीपों, पारासेल द्वीपों और स्कारबोरो शाओल द्वीपों पर अपना दावा करते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending