Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन-अमेरिका संबंधों में सुधार जारी रहेगा

Published

on

Loading

अमेरिका की पूर्व श्रम सचिव ऐलेन चाओ ने हाल में एक साक्षात्कार में चीन और अमेरिका के संबधों में सुधार जारी रहने की बात कही। उनका कहना है कि संबंधों में सुधार के अलावा दोनों देशों के पास कोई विकल्प नहीं है। चाओ ने कहा, “चीन और अमेरिका विश्व के दो सबसे बड़े देश हैं और इन्हें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।” वह 2001 से 2009 के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में श्रम सचिव पद पर थीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय थीं।

उन्होंने कहा, “चीन के राष्ट्रपति के लिए अमेरिका आना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए चीन जाकर एक-दूसरे को जानने के लिए शीर्षस्तरीय वार्ता में शामिल होना है। कई बार दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक मतभेद होते हैं। अमेरिकी लोग यह नहीं समझ पाते कि चीनी लोग क्या कह रहे हैं।”

चाओ ने कहा कि विभिन्न देशों और उनके लोगों के बीच विश्वास बहुत जरूरी है। चाओ ने अमेरिका-चीन संबंध बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच सार्वजनिक कूटनीति और बातचीत बढ़ाने पर जोर दिया।

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending