मनोरंजन
चिरंजीवी की फिल्म में नजर आएगा अलु अर्जुन का कैमियो
चेन्नई | अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने मेगास्टार चाचा चिरंजीवी की बुधवार रिलीज होने वाली फिल्म ‘कैदी नंबर 150’ में एक विशेष कैमियो करते हुए नजर आएंगे। यह तमिल ब्लाकबस्टर ‘कथ्थी’ की तेलुगू रीमेक है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह किसी तरह से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे और चिरंजीवी सर ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। यह अर्जुन के लिए एक बहुत ही खास भूमिका है।”
विश्व भर में बुधवार को रिलीज हो रही इस फिल्म की शुरुआत में अर्जुन एक बहुत ही संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे।
अर्जुन के अलावा चिरंजीवी के बेटे राम चरण की भी इस फिल्म में एक विशेष उपस्थिति होगी। वह एक विशेष गीत में थिरकते हुए नजर आएंगे।
वी.वी विनायक के निर्देशन में बनीं फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी शामिल हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
राम चरण के निर्माण में बनीं फिल्म पूरे विश्व भर में 2000 स्क्रीनों पर रिलीज की जाएगी। यह चिरंजीवी के करियर की काफी बड़ी रिलीज होगी।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
नेशनल2 days ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल2 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
नेशनल2 days ago
लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’
-
नेशनल2 days ago
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद2 days ago
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर