Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चारा घोटाला : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा अदालत में पेश हुए

Published

on

Loading

रांची, 8 जून (आईएएनएस)| दो चारा घोटाला मामलों से जुड़े होने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा गुरुवार सुबह यहां सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश हुए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद भी एक चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे।

मिश्रा दो चारा घोटाला मामलों में झारखंड के दुमका और डोरांडा निधि से धोखाधड़ी से रुपये निकालने से संबंध में पेश हुए।

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की अदालत द्वारा जारी किए गए समन के बाद लालू, शुक्रवार को अदालत में पेश होने के लिए गुरुवार को रांची पहुंचेंगे।

लालू को देवगढ़ निधि से धोखाधड़ी से 95 लाख रुपये निकालने संबंधी एक मामले में समन जारी किया गया था।

यह समन मई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय के निर्णय को अलग करते हुए जारी किया गया था और उसने कहा था कि लालू और विभिन्न मामलों में दोषी ठहराए गए अन्य को अलग अलग मुकदमों का सामना करना होगा।

चारा घोटाले के पांच मामलों में एक में लालू को दोषी ठहराया गया है और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें वह शामिल थे। अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

900 करोड़ रुपये का यह चारा घोटाला 1990 के दशक में उस समय सामने आया था, जब लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे। ज्यादातर मामले तत्कालीन अविभाज्य बिहार के झारखंड क्षेत्र में हुए थे।

Continue Reading

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending