मुख्य समाचार
घेवन के लिए फिल्म निर्माण की कोई सीमा नहीं
नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक नीरज घेवन का कहना है कि फिल्म निर्माण या निर्देशन को लेकर उन्होंने कोई सीमा निर्धारित नहीं की है, क्योंकि उनके लिए फिल्म की कहानी की मांग सबसे ज्यादा महत्व रखती है। घेवन ने एक कार्यक्रम में कहा, “मैं खुद को किसी बंधन में बांधना या सीमित करना नहीं चाहता, चाहे फिर वह व्यवसायिक सिनेमा हो या स्वतंत्र सिनेमा। मेरी पहली फिल्म की नींव मजबूत है, क्योंकि उसकी कहानी मजबूत है। यदि कहानी अच्छी होगी और हमें लगेगा कि फिल्म बनाई जाए, तभी हम फिल्म बनाएंगे। चाहे वह व्यसायिक सिनेमा ही क्यों न हो।”
घेवन पांच दिवसीय जागरण फिल्म फेस्टीवल के उद्घाटन में बुधवार को मौजूद थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘मसान’ के बारे में बातें साझा कीं। मसान को 68वें कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो पुरस्कारों से नवाजा गया। घेवन ने अपनी आनेवाली फिल्म ‘मसान’ के बारे में बताया कि फिल्म के मुख्य किरदारों में अभिनेता विक्की कौशल को लेते हुए उनके मन में संदेह था।
उन्होंने बताया, “विक्की और मैंने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सहायक निर्देशक के तौर पर एक साथ करियर शुरू किया था और वैसे भी फिल्म के इस किरदार में मैं राजकुमार राव को लेना चाहता था।” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन किरदार के चयन के क्रम में विक्की का ऑडिशन देख मैं दंग रह गया। उसने फिल्म के लिए इतनी मेहनत की और इस तरह खुद को किरदार में ढाला कि मैं उसकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सकता।” अंतर्राष्ट्री मंच पर सराही गई फिल्म ‘मसान’ 24 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में आ रही है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल28 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात