Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

घर में हो रहा था बारात का इंतजार, तभी हुआ कुछ ऐसा कि उड़े सबके होश

Published

on

Loading

बुलंदशहर। शादी हर लड़की की जिंदगी का एक खूबसूरत सपना होता है। लड़की से कहीं ज्यादा उसके घरवाले अपनी बेटी के लिए इस आने वाले पल का इन्तजार करते हैं। लेकिन क्या हो अगर शादी जैसा खुशनुमा माहौल अचानक गम की बद्री में तब्दील हो जाए।

जी हां। ऐसा ही कुछ हुआ बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में। यहां गांव के ही एक भूतपूर्व सैनिक ने शराब के नशे में फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुल्हन के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी इस हत्याकांड के बाद मौके-ए-वारदात से फरार हो गया। आनन-फानन में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये था पूरा मामला-

5 फरवरी को मृतक डेविड के ताऊ की लड़की की शादी थी। गांव में बारात आनी थी। घर में खुशियां थी। बहन की शादी से पहले घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे। तभी गांव में महेन्द्र भूतपूर्व फौजी ने शराब नशे में गीत गा रही महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगा।

इसके चलते महिलाएं अपने घर के लिए चली गई। जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने फौजी महेंद्र को उसके घर के एक कमरे में बंद कर दिया। मगर नशे में धुत महेंद्र ने कमरे में रोशनदान से अपनी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें 25 वर्षीय युवक डेविड की मौत हो गई और साथ ही डेविड के साथी हुंकारी भी गोली लगने से घायल हो गया।

 मामला घायल अवस्था में हुंकारी को जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद फौजी महेंद्र मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending