Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

घरेलू क्षेत्र में क्षमता बढ़ाएगी एयर इंडिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय विमानन कंपनी, एयर इंडिया ने शनिवार को कहा कि अतिरिक्त विमानों को बेड़े में शामिल कर घरेलू क्षेत्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कंपनी ने कहा है कि छुट्टियों की भीड़ से निपटने के लिए एक बोइंग 747, 777-200एलआर और बी777-300ईआर को लगाया जाएगा।

एयर इंडिया ने कहा है कि फरवरी 2015 से बेड़े में पांच नए ए320 विमानों को किराए पर लिया जाएगा। एयर इंडिया ने 2015 से घरेलू क्षेत्र में सस्ती श्रेणी की विमानन सेवा के लिए 14 ए320 विमानों को शामिल करने के लिए फिलहाल एक निविदा जारी किया है।

एयर इंडिया में क्षमता बढ़ाने की योजना तब बनी है, जब इसकी बाजार हिस्सेदारी में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिसंबर 2013 में जहां इसने एक दिन में 30,313 यात्री ढोए वहीं दिसंबर 2014 के पूर्वार्ध में एक दिन में इसने 35,100 यात्रियों को ढोए।

अपनी सहयोगी कंपनी, एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ मिलकर एयर इंडिया ने दिसंबर 2014 के पूर्वार्ध में 58,160 यात्री ढोए, जबकि दिसंबर 2013 में कंपनी ने 53,720 यात्री प्रतिदिन ढोए थे। यह आंकड़ा आठ प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending