मुख्य समाचार
गौरी लंकेश केस: ‘कलम की ताकत न मिटी थी न कभी मिटेगी’, जाने पूरी कहानी
बेंगलुरु| कहते है कि, ‘कलम से निकली आवाज में इतनी ताक़त होती है, जिसे लाख चाहे जितना भी दबा लो पर वह कभी शांत नहीं होती।
कहने को तो ‘पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है’, लेकिन जब बात आती है। पत्रकारों की सुरक्षा की तो सरकार भूल जाती है कि इस देश को जागृत करने में, लोगों को जागरूक करने में इस चौथे स्तम्भ का कितना बड़ा योगदान है।
आए दिन जिस तरह से किसी न किसी पत्रकार के मरने की खबर समाने आती है। वो हर एक मौत न सिर्फ पत्रकारों का बल्कि कलम का भी गला घोंट रही है।
इनदिनों ‘गौरी लंकेश’ की हत्या का किस्सा अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चे में है क्यूंकि भावी पत्रकारों को भी बस चिंता है तो इस बात से कि क्या एक सशक्त माध्यम इतना ही सशक्त रह गया है?
बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। वैचारिक मतभेदों को लेकर वह कुछ लोगों के निशाने पर थीं।
बता दें, इस वक़्त कर्नाटक पुलिस वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की तलाश में जुटी है। जिनकी पिछली रात बेंगलुरु में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एम.एन. अनुचेत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, इस मामले की जांच के लिए गठित की गई तीन विशेष टीमें संदिग्ध हत्यारों की तलाश में जुटी हैं। हम जांच चौकियों और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर लोगों और वाहनों की जांच कर रहे हैं।
अनुचेत ने कहा, हमने पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलाडु में भी अपने समकक्षों को सतर्क रहने को कहा है।
लंकेश (55) की तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने कार्यालय से घर लौटी थीं। उन पर सात गोलियां दागी गई थीं।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त टी. सुनील कुमार ने मंगलवार रात संवाददाताओं को बताया, सात गोलियों में से चार निशाना चूककर घर की दीवार पर लगीं। तीन गोलियां उन्हें (लंकेश को) लगीं, जिनमें से दो उनकी छाती में और एक माथे पर लगी।
लंकेश कन्नड़ भाषा की साप्ताहिक ‘गौरी लंकेश’ पत्रिका की संपादक थीं। लोग उन्हे एक निर्भीक और बेबाक पत्रकार के रूप में जानते थे।
वह कर्नाटक की सिविल सोसायटी की चर्चित चेहरा थीं। गौरी कन्नड़ पत्रकारिता में एक नए मानदंड स्थापित करने वाले पी. लंकेश की बड़ी बेटी थीं। वह वामपंथी विचारधारा से प्रभावित थीं और हिंदुत्ववादी राजनीति की मुखर आलोचक थीं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस