Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गोवा के सीएम पद की आज शपथ लेंगे मनोहर पर्रिकर

Published

on

Loading

पणजी। देश के तटीय राज्य गोवा में राजनीतिक गहमागहमी का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर मंगलवार शाम मुख्मयंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है, जिस पर सुबह 10.30 बजे फैसला आने की उम्मीद है। कांग्रेस इस मुद्दे पर मंगलवार सुबह राज्यपाल सिन्हा से भी मिलने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि वह राज्यपाल से मांग करेगी कि 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप उभरने के कारण उसे सरकार बनाने का मौका दिया जाए।

यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 सीटों की जरूरत है। भाजपा को हालांकि 13 सीटें मिली हैं, लेकिन उसने अन्य विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया, जबकि कांग्रेस यहां चूक गई। विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने की वजह से वह सोमवार को सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पाई।

इस मामले में भाजपा के बाजी मार लेने से कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में असंतोष देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के दो विधायकों ने इसके लिए सीधे तौर पर केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए नाखुशी जाहिर की है।

वालपय से कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे के अनुसार, “मुझे लगता है कि मैं गलत पार्टी में हूं। मेरे विधानसभा क्षेत्र में लोग बुरी तरह निराश हैं। उन्होंने मुझे आगे कांग्रेस के लिए कभी वोट नहीं करने तक की चेतावनी दी है।”

वहीं, तालेइगावो से कांग्रेस विधायक जेनिफर मोंसेरेट ने कहा, “हमारे पास सरकार बनाने का मौका था, लेकिन हमारे वरिष्ठ नेताओं ने यह मौका गंवा दिया। वे समय रहते विधायक दल का नेता तक नहीं चुन पाए।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending