Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोरखालैंड के समर्थन में त्रिपुरा में प्रदर्शन

Published

on

Loading

अगरतला, 24 जून (आईएएनएस)| त्रिपुरा में जनजाति समुदाय की एक पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग के समर्थन में राज्य में 29 जगहों पर रैलियां निकालीं। वाम शासित त्रिपुरा में जनजातीय पाटीर्, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने त्रिपुरा जनजाति क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के इलाकों में 29 जगहों पर रैलियां निकालीं व विरोध-प्रदर्शन किया।

आईपीएफटी के अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र देबबर्मा ने यहां संवादाताओं से कहा, हम केवल पश्चिम बंगाल में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का ही समर्थन नहीं कर रहे, बल्कि गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेताओं व सदस्यों पर अत्याचारों की कड़ी निंदा करते हैं।

आईपीएफटी पिछले पांच वर्षो से टीटीएएडीसी के तहत आने वाले इलाके को अलग कर नए राज्य के गठन को लेकर आंदोलन कर रही है।

टीटीएएडीसी का गठन जनजातियों के राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक हितों की सुरक्षा के लिए संविधान की छठी अनुसूची के तहत सन् 1987 में हुआ था।

आईपीएफटी ने अपनी मांग के समर्थन में 10 जुलाई से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 8 तथा रेल मार्गो पर यातायात बाधित करने की घोषणा की है।

एनएच 8 त्रिपुरा को असम के रास्ते देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।

राजनीतिक रूप से अहम टीटीएएडीसी त्रिपुरा के कुल 10,491 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का दो-तिहाई हिस्सा है, जहां राज्य की कुल 37 लाख आबादी में से 1,216,465 लोग (अधिकांश जनजाति समुदाय के) रहते हैं।

त्रिपुरा की लगभग सभी पार्टियों ने आईपीएफटी की अलग राज्य की मांग का विरोध किया है।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending