Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘गुरु’ नहीं बन पाए डिप्टी सीएम, कैप्टन ने आर्काइव्स एवं म्यूजिम विभाग में भेजा

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुरुवार को पद की शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभाग आवंटित किया। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है और मनप्रीत सिंह बादल को वित्तमंत्री बनाया है। मनप्रीत सत्ता से हटे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। चाचा से नाराज मनप्रीत कांग्रेस के टिकट पर चुने गए। नई सरकार की योजना और रोजगार सृजन विभाग भी उन्हें ही मिले हैं। हालांकि इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उपमुख्यमंत्री के पद का प्रबल दावेदार माने जा रहे गुरु यानी नवजोत सिंह सिद्धू को महज कैबिनेट मंत्री के पद से ही संतोष करना पड़ा।


राज्यपाल वी.पी. सिंह बादनौर ने मुख्यमंत्री की सलाह पर नौ मंत्रियों को विभाग आवंटित किया। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू को स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

सिद्धू को कला-संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालयों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पास फिलहाल सामान्य प्रशासन, वैयक्तिक कार्य, गृह एवं न्याय, सतर्कता और वे विभाग भी रहेंगे जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

ब्रह्म मोहिंद्रा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अन्य मंत्री और उनके विभाग इस प्रकार हैं :

साधू सिंह धरमसोट- वन, प्रकाशन, लेखन सामग्री और अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण।

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा- ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, जलापूर्ति व स्वच्छता।

राणा गुरजीत सिंह- कृषि व ऊर्जा।

चरणजीत सिंह चन्नी- तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण।

अरुणा चौधरी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- उच्च एवं स्कूली शिक्षा।

रजिया सुल्ताना (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- लोक निर्माण विभाग, सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending