Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुरुग्राम में बना पहला निशुल्क ऑक्सीजन चैम्बर ओ-2

Published

on

Loading

दिल्ली/गुरुग्राम, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| गुरुग्राम में स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद वातावरण देने के उद्देश्य से नर्चरिंग ग्रीन ने हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास एनसीआर का पहला ऑक्सीजन चैम्बर ओ-2 बनाया गया है।

इस चैम्बर का उद्धघाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया। समारोह में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह, डीएमआरसी के निदेशक शरत शर्मा, गुरुग्राम पुलिस उपायुक्त विनय प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस चैंबर के साथ गुरुग्राम के लोगों ने पौधरोपण भी किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, मैं सभी गुरुग्राम वासियों से अनुरोध करता हूं कि साल में तीन पेड़ जरूर लगाएं ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सके।

डीएमआरसी के प्रंबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा, आज हम आधुनिक टेक्नोलॉजी में इतना खो चुके हैं कि अपने वातावरण को बचाने के लिए प्रयास नहीं करते। हम सबको यह बदलना होगा।

नर्चरिंग ग्रीन के प्रबंध निदेशक अन्नू ग्रोवर ने सभी का स्वागत करते हुए कहा, यह ओ-2 चैंबर शुरुआती दौर में निशुल्क होगा। ग्रोवर ने कहा, हमारा उद्देश्य क्लीन और ग्रीन ड्राइव के साथ, लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के उपायों के बारे में शिक्षित करना है।

अन्नू ग्रोवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली एवं नव वर्ष पर अपने परिवार, रिश्तेदार और मित्रों को उपहार में पौंधे दें।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending