Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुरुग्राम में छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को लड़कियों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Published

on

गुरुग्राम, मनचलों, छेड़छाड़, जवाब,

Loading

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुड़गांव में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। फिर यहां सड़क पर खड़े एक मनचले ने सरेआम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इस बार लड़कियों ने चुप रहने की बजाय मुंह तोड़ जवाब देने का मन बना लिया था। इसलिए लड़कियों ने मनचले को सबक सिखाते हुए उसे सड़क पर ही पीट डाला।

गुरुग्राम, मनचलों, छेड़छाड़, जवाब,

इस वीडियो को वहां खड़े एक शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। दरअसल यह घटना शनिवार रात की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की आरोपी लड़के से अपना हाथ छुड़ाती है। म्‍यूट वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की आरोपी लड़के से अपना हाथ छुड़ाती है।

एक युवक वहां बीच-बचाव के लिए आता है। तभी एक महिला सामने आती है और लड़के को चप्पल निकालकर मारती है। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगती है। लोग वहां जमा होने लगते हैं। फिलहाल देर रात होने और मौके पर लाइट न होने की वजह से किसी का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

प्रादेशिक

गोयल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट कला विधि से बनाया पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

Published

on

Loading

लखनऊ। गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हाईयर स्टडीज महाविद्यालय लखनऊ के ललित कला विभाग के छात्रों ने 30 फीट के आकार में स्ट्रिंग पोर्ट्रेट थ्रेड आर्ट की कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोर्ट्रेट बनाया।

यह दृश्य कला की नई विधा में धागे से बना पोर्ट्रेट अपने आप में खास है। इसे बनाने में कुल 30 घंटे का समय लगा। जिसमें धागे का वजन लगभग 15 किलो तथा उस धागे की कुल लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है। छात्रों ने बताया कि चित्र के आकार में इस प्रकार की कला में यह अब तक का सबसे बड़ा आर्टवर्क है जो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ द रिकॉर्ड तथा गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रस्तावित है।

आठ छात्रों की टीम (ब्रेकअप टीम) का नेतृत्व बाराबंकी स्थित अमोली कला, रामनगर निवासी देवाशीष मिश्रा द्वारा किया गया। टीम के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में अभिषेक महाराणा, आदर्श शांडिल्य, लारैब कमाल खान, अभय यादव, सानिध्य गुप्ता, आरुषि अग्रवाल व कृतिका जैन का नाम शामिल है। इसका संचालन डॉक्टर संतोष पांडेय, प्राचार्य गोयल इंस्टीट्यूट आफ हायर स्टडीज महाविद्यालय ने किया। निरीक्षण श्रीमती शिखा पांडेय वह राकेश प्रभाकर द्वारा किया गया। इसमें ललित कला विभाग के प्राध्यापकों व समस्त छात्रों के सहयोग रहा।

Continue Reading

Trending