IANS News
गुरमीत राम रहीम को मृत्युदंड मिलना चाहिए : अंशुल छत्रपति
पंचकूला (हरियाणा), 11 जनवरी (आईएएनएस)| पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए मृत्युदंड की मांग की। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के करीबी सहयोगियों ने हत्या कर दी थी।
पंचकूला स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व तीन अन्य को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में दोषी करार दिया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने मीडिया से कहा, “इस तरह का व्यक्ति हमारे समाज में रहने लायक नहीं है। हमारी मांग है कि उसे (गुरमीत राम रहीम) मौत की सजा दी जाए।”
अंशुल ने कहा, “बीते 16-17 सालों से उम्मीद लगाए हैं कि हमे न्याय मिलेगा। हमें लंबे समय तक जूझने के बाद आज न्याय मिला है।”
अंशुल ने कहा, “हमें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और बहुत कष्ट उठाने पड़े हैं, क्योंकि वह (गुरमीत राम रहीम) बहुत ज्यादा शक्तिशाली था। हम सीबीआई टीम का आभार जताते हैं कि उसने मामले की जांच की और हमारा समर्थन किया। इस व्यक्ति को मौत की सजा मिलनी चाहिए।”
सीबीआई अदालत 17 जनवरी को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मामले में सजा का ऐलान करेगी।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
लाइफ स्टाइल1 hour ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात