Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुड़गांव में सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार

Published

on

गुड़गांव,राजधानी दिल्ली,गिरफ्तार,सामूहिक दुष्कर्म

Loading

गुड़गांव | राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में बंदूक के बल पर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यहां के पालम विहार इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पालम विहार पुलिस थाने में गुरुवार रात हबीब अंसारी और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि हबीब ने उसकी अनुमति के बिना उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और तस्वीरें खींची, जिनको लेकर अब वह धमकी दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। दंडाधिकारी के सामने पेश महिला ने हालांकि कहा कि उसके साथ केवल हबीब ने दुष्कर्म किया, जबकि उसके दो रिश्तेदार उसे (पीड़िता) गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर डरा रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “चिकित्सा जांच के बाद महिला को दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां पर उसने बताया कि उसके साथ हबीब अंसारी ने दुष्कर्म किया जबकि उसके दो रिश्तेदारों ने वारदात के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।” पुलिस ने कहा कि मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला हबीब दिल्ली के चांद बाग इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था, लेकिन हाल ही में वह पीड़ित महिला के घर के पास किराए के मकान में रहने लगा था।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending